पार्क को विभिन्न सुविधाओं से लैस बनाया गया
डीएफओ अहमद बेलाल अनवर ने बताया कि इस पार्क का उद्देश्य जनता और पर्यावरण के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि लोग पर्यावरण के करीब आ सकें. इसी थीम के तहत यह पार्क विभिन्न सुविधाओं से लैस बनाया गया है. यहां बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग मनोरंजन और खेल की व्यवस्था है. यह पार्क गुमला जिला के अलावा आसपास के जिलों और राज्य के लोगों के लिए मनोरंजन और सुकून का बड़ा साधन होगा.
मनोरंजन के साथ वनों से जोड़ने का बनेगा माध्यम
डीएफओ ने कहा कि हमारे जीवन का सबसे बड़ा धन, कमाई और विरासत जीवन का सुकून है, जो प्रकृति के करीब आकर मिलता है. यह पार्क इसी दिशा में एक कदम है कि हम बच्चों और बड़ों को पर्यावरण और प्रकृति से लगाव और सुकून दिला सकें. यह पार्क न केवल मनोरंजन का साधन होगा बल्कि लोगों को वनों से जोड़ने का भी माध्यम बनेगा.
खूबसूरत वादियों के बीच प्रकृति से जुड़ने का आनंद लेंगे
जिला के एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि यह पार्क यहां के लोगों के लिए एक बड़ा सौगात है. यहां लोग आकर मानसिक तनाव कम करेंगे और खूबसूरत वादियों के बीच प्रकृति से जुड़ने का आनंद लेंगे. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि इस पार्क के उद्घाटन का साक्षी बना. गुमला में इस तरह के बेहतरीन विकास कार्यों को देखकर डीएफओ और उनकी टीम की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है. क्योंकि यहां जो विकास हो रहा है, वह प्रकृति के नियमों का पालन करते हुए और उनका संरक्षण करते हुए हो रहा है. इसमें स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. आप टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं और लोगों को पेड़ों की और पर्यावरण की रक्षा करना सिखा रहे हैं. यहां किए गए प्लांटेशन में अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं. आने वाले वर्षों में ये छोटे-छोटे पौधे बड़े पेड़ बन जाएंगे और जंगल का रूप ले लेंगे. जब पर्यावरण का संरक्षण होता है तो वहां की बायोडायवर्सिटी बढ़ती है. यह प्रयास उसी के लिए किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.