देश भर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गुजरात में इस बार समारोह नवगठित वाव-थारद जिले के मालूपुर में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड के साथ विभिन्न विभागों की झांकी भी निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय त्योहारों के राज्य स्तरीय समारोहों को विभिन्न जिलों में जनभागीदारी के साथ आयोजित करने की जो अभिनव परंपरा शुरू की थी, उसी के अनुरूप 77वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह नवगठित वाव-थराद जिले में आयोजित किया गया। राज्यपाल ने हेलीकॉप्टर से तिरंगे पर की पुष्पांजलि राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वायुसेना के हेलीकॉप्टर से तिरंगे पर पुष्पांजलि की। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ परेड की सलामी ली। परेड में बाइक स्टंट, डॉग शो और बाइक शो ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 22 विभिन्न टुकड़ियों के कुल 810 पुलिसकर्मियों ने परेड में वीरता और समर्पण का परिचय देते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। गुजरात में गणतंत्र दिवस सेलिब्रेशन की 5 तस्वीरें… विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं
चेतक कमांडो के बुलेटप्रूफ वाहनों की झांकी, हैरतअंगेज मोटरसाइकिल स्टंट शो और गुजरात कैवलरी के सुंदर प्रदर्शन ने सभी को रोमांचित कर दिया। साथ ही, पुलिस विभाग ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति के साथ वीरता से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.