- कॉपी लिंक
गांधीनगर के सेक्टर-7 स्थित जेएम चौधरी कॉलेज की घटना।
गुजरात की राजधानी गांधीनगर के एक कॉलेज में स्टूडेंट के सुसाइड का मामला सामने आया है। छात्रा का सुसाइड क्लास में लगे कैमरे में कैद हो गया था। घटना का 4 मिनट 38 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बुधवार शाम को लापता हो गई थी। तलाशी के दौरान वह क्लास में फंदे पर झूलती हुई मिली।
सुसाइड करने वाली छात्रा की पहचान 19 वर्षीय शिवानी अहीर के रूप में हुई है। शिवानी गांधीनगर के सेक्टर-7 स्थित जेएम चौधरी कॉलेज में सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी
घटना की 4 तस्वीरें…

बेंच पर चढ़कर पंखे से अपना स्कार्फ बांधा।

स्कार्फ बांधने के बाद नीचे उतरकर मोबाइल चेक किया।

मोबाइल चेक करने के बाद कुछ देर बैंच पर ही बैठी रही।

फिर बेंच पर चढ़ी और फंदा गले में कसकर सुसाइड कर लिया।
कॉलेज से नहीं पहुंची थी हॉस्टल कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवानी मूल रूप से पाटण जिले के सानियातार गांव की रहने वाली थी। दो सालों से वह कॉलेज के हॉस्टल में ही रह रही थी। शिवानी बुधवार शाम को हॉस्टल नहीं पहुंची थी। हॉस्टल न पहुंचने के बाद हॉस्टल और कॉलेज प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू की।
कॉलेज ने रात को ही घरवालों को शिवानी के मिसिंग होने की सूचना दे दी थी। यह खबर सुनते ही देर रात परिवार भी गांधीनगर आ पहुंचा था। रात भर तलाशी के बाद भी शिवानी का पता नहीं चला। बुधवार सुबह जब सफाईकर्मी क्लास में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका हुए पाया।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला फिलहाल शिवानी के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला सका है। उसके हॉस्टल रूम से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, उसकी कुछ फ्रेंड्स का कहना है कि एग्जाम को लेकर शिवानी कुछ दिनों से तनाव में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
———
गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
गुजरात-सांसद शक्ति सिंह के भतीजे ने पत्नी को गोली मारी:एंबुलेंस टीम की मौजूदगी में खुद को भी गोली मारी; 2 महीने पहले शादी हुई थी

गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने पत्नी की गले में गोली लगने से हुई मौत के बाद आत्महत्या कर ली। यशराज की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। पुलिस के मुताबिक यशराज ने बुधवार रात 11:45 बजे 108 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया था। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.