कैमूर में भभुआ सदर अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। बीती रात अस्पताल में गार्ड और मरीज के परिजनों के बीच हिंसक झड़प हुई। यह विवाद व्हीलचेयर को लेकर शुरू हुआ और लगभग दो घंटे तक चला, जिसमें दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया। घटना का
जानकारी के अनुसार, भभुआ प्रखंड के बरहुली गांव के एक व्यक्ति ने अपने पिता (52) को इलाज के लिए सदर अस्पताल के चौथे मंजिल स्थित जनरल वार्ड में भर्ती कराया था। परिजनों ने वृद्ध मरीज को व्हीलचेयर से ले जाकर इलाज कराया।
गार्ड और परिजनों के बीच तीखी बहस शुरू
अस्पताल के गार्ड ने परिजनों से व्हीलचेयर को नीचे इमरजेंसी वार्ड में रखने को कहा। परिजनों ने बताया कि मरीज की हालत नाजुक है और उन्हें बाथरूम तक जाने में भी परेशानी हो सकती है। इसी बात को लेकर गार्ड और परिजनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
गार्ड और मरीज के परिजन एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते रहे
बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई। अस्पताल परिसर में करीब दो घंटे तक गार्ड और मरीज के परिजन एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते रहे। इस घटना से अस्पताल में मौजूद अन्य मरीज और उनके परिजन भयभीत हो गए।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
कैमूर के सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. रजक ने अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया।
परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के रवैये पर सवाल उठाए हैं, जिससे मरीजों के इलाज के दौरान होने वाली परेशानियों का जिक्र किया गया। इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.