Growing Radishes Home: अगर आप घर पर ताजी, स्वादिष्ट और सेहतमंद मूली उगाने का विचार कर रहे हैं, तो पूसा गुलाबी किस्म आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है. यह किस्म कम जगह में आसानी से उगाई जा सकती है. घरेलू बागवानी के लिए उपयुक्त मानी जाती है.
अगर आप घर पर ताजी, स्वादिष्ट और सेहतमंद मूली उगाने का विचार कर रहे हैं. पूसा गुलाबी किस्म आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है. यह किस्म कम जगह में आसानी से उगाई जा सकती है.घरेलू बागवानी के लिए उपयुक्त मानी जाती है.

पलामू जिले के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र चियांकी के कृषि वैज्ञानिक डॉ० अखिलेश शाह ने बताया कि किसान गमले में भी मूली उगा सकते है. वहीं एक हाइब्रिड वेराइटी की मूली जो कि गुलाबी रंग की होती है उसे उगा सकते है.

पूसा गुलाबी मूली के बीज किसी भी बीज भंडार से खरीद सकते है. इच्छुक लोग एनएससी स्टोर से 100 ग्राम बीज मात्र लगभग 100 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं, जिससे घर की जरूरत भर की मूली आसानी से उगाई जा सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पूसा गुलाबी मूली पोषण तत्वों से भरपूर होती है. इसकी जड़ें मध्यम आकार की और बेलनाकार होती हैं. इसमें कैरोटिनॉइड्स, एंथोसाइनिन्स और एस्कॉर्बिक एसिड अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं.

इस मूली की खास बात यह है कि यह जल्दी तैयार हो जाती है. पूसा गुलाबी किस्म 55 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है, जिससे कम समय में ताजी सब्जी का आनंद लिया जा सकता है.

पूसा गुलाबी मूली की खेती गमले, किचन गार्डन या छोटे बगीचे में आसानी से की जा सकती है. इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, जिससे नए बागवान भी इसे सफलतापूर्वक उगा सकते हैं. इसके अलावा गुलाबी मूली की खेती किसानों के लिए नए तकनीक पर आधारित रहती है.

घर पर उगाई गई पूसा गुलाबी मूली न केवल ताजी और स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. कम लागत, कम समय और अधिक पोषण के कारण यह किस्म घरेलू बागवानी करने वालों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.