Last Updated:
Purnia Agriculture News : परवल की विभिन्न वैरायटी जैसे स्वर्ण आलोकित, बंगाल ज्योति, दूधियारी, डंडारी, स्वर्ण रेखा और राजेंद्र वन बाजार में ऊंची कीमत पर बिकती हैं. इन्हें गमले या बालकनी में भी उगाया जा सकता है. इसकी 8 वैरायटी को बिहार में पूर्णिया जिले के एक किसान ने खेती की है.
सब्जी में परवल का स्वाद लोगो को खूब पसंद होता है और लोग परवल की सब्जी बनाकर बड़े मजे से खाते भी हैं. परवल को कई तरह से स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. बाजार में परवल की कीमत हमेशा अच्छी होती है, लेकिन इसे आप आसानी से अपने गमले या बालकनी के खेत में लगा सकते हैं. इसे हर किचन में पसंद किया जाता है.

स्वर्ण आलोकित परवल की बेस्ट वरैयाटी में से एक है. परवल का डिमांड बाजार में हमेशा रहती है. ऐसे में बाजार में इसकी कीमत हमेशा ऊंची रहती है. परवल की खूब बिक्री होती है, लेकिन परवल की यह वैरायटी स्वर्ण आरोपित लोगों को खूब पसंद आता है. दरअसल देखने में यह थोड़ा सफेद और चमकीली होती है.

परवल की बंगाल ज्योति वैरायटी खूब चर्चा में रहती है. बाजार में अक्सर यह परवल आसानी से मिल जाता है. यह देखने में हरे रंग का होता है और इसके ऊपर सफेद रंग की धारियां बोली होती हैं. इसकी मांग हमेशा होती है. कई लोग इसे भरुवा बनाकर खाना पसंद करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

परवल की दूधियारी वैरायटी भी खूब डिमांड में रहती है. यह पर परवल देखने में छोटा होता है, लेकिन यह काफी बेहतरीन होता है. परवल के ऊपर हरे रंग के धार बने होते हैं और यह बाजार में हमेशा महंगी कीमत पर बिकता है. वहीं, इस परवल का मुरब्बा भी बनाया जाता है.

डंडारी परवल की यह खास वैरायटी होती है. यह पपरवल महज 45 दिनों में फलन शुरू कर देता है. यह देखने में बहुत छोटा होता है, लेकिन मोटा होता है इसके ऊपर हरे रंग और सफेद रंग की धारियां बनी होती है. साथ ही साथ इस परवल में बहुत कम बीज पाया जाता है.

स्वर्ण रेखा परवल की खास वैरायटी स्वाद में बेहतरीन माना जाता है. दरअसल आसानी से इसे कहीं भी लगाया जा सकता है. देखने में यह भले ही पतला और लंबा होता है. इसके अंदर बीज ना की मात्रा में पाया जाता है. इस कारण यह बाजार में हमेशा ऊंची कीमतों पर बिकती है. इसे लोग आसानी से गमले बालकनी में भी लगा सकते हैं.

बंगाल वरैयाटी का यह परवल स्वादिष्ट होता है. दरअसल इस परवल की कई रेसिपी बनाई जाती है. अगर इसके साइज की अगर बात की जाए तो तकरीबन 3 इंच तक का होता है. देखने में हरे और सफेद लाइन लगी होती है. यह स्वाद में भी लाजवाब होता है.

राजेंद्र वन वैरायटी बेस्ट परवल माना जाता है सभी किस्म में यह खूब चर्चित माना जाता है दरअसल यह परवल की किस्मे आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाती है.यह पर वह लोग अक्सर खरीद कर अपने सब्जी में प्रयोग करते हैं छोटा और हरे रंग का होता है इसके ऊपर सफेद लाइन होती है इसके अंदर बीज अधिक पाया जाता है.

परवल की इन सभी वैरायटी में कोई भी वैरायटी का परवल आसानी से आप लगा सकते हैं. वहीं, इसे लगाने के लिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा. इसे आप आसानी से गमले में बालकनी में खेत खलिहान में लगाकर बेहतर फलन ले सकते हैं. वहीं, 9 महीने तक आपको भरपूर फलन देगा, जिससे मुनाफा होगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.