पीएम के बाद परिजनों के बाद शव सौंपा गया।
मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। श्रीकान्त मिश्रा (26) ने अपने दादा की तेरहवीं के अगले दिन यह कदम उठाया। घटना शनिवार देर शाम की है। युवक के शव का पीएम आज रविवार को किया गया।
तेरहवीं के बाद फैले सामान को समेटने में की परिवार की मदद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुरैनी निवासी श्रीकान्त मिश्रा के दादा रामखेलावन मिश्रा का निधन 13 दिसंबर 2025 को हुआ था। उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम 26 दिसंबर को पूरा हुआ था। घटना 27 दिसंबर को हुई, जब घर में तेरहवीं के बाद फैले सामान को समेटा जा रहा था।
कमरा बंद कर लगाई फांसी
दोपहर करीब 2 बजे श्रीकान्त ने घर के कामों में सहयोग किया और फिर अपने कमरे में आराम करने चला गया। शाम को जब उनकी पत्नी बिन्नू कमरे में पहुंचीं, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांकने पर श्रीकांत फांसी पर लटके हुए मिले।
दरवाजा तोड़कर परिजनों ने हुक से उतारा शव
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि श्रीकांत ने छत में लगे लोहे के हुक में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या की। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने किसी प्रकार की शंका या संदेह से इनकार किया है।
सूचना मिलने पर नईगढ़ी पुलिस ने शव को चीरघर भेजकर मर्ग कायम किया है। मामले की जांच विवेचक पवन अवस्थी की ओर से की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.