गोरखपुर के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड में अब एक नया मामला सामने आया है। इस घटना की मुख्य गवाह रेप पीड़िता का ही अपहरण कर लिया गया है। आरोपी उसकी छोटी बहन को भी साथ ले गए हैं। पीड़िता की मां का आरोप है कि मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। बात न मानने पर यह घटना हुई। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने बुधवार को अज्ञात लड़कियों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। घर के पास रहने वाली महिलाओं पर शक
पीड़िता की मां ने तहरीर में लिखा है कि कि कुछ समय से तीन-चार महिलाएं उनके घर के पास किराए पर रह रही थीं। उन्होंने धीरे-धीरे बेटी से से मेलजोल बढ़ाया और घर आना-जाना शुरू कर दिया। करीब तीन दिन पहले वही लड़कियां उनकी दोनों बेटियों को अपने साथ ले गईं, जिसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। काफी तलाश के बाद कुछ पता नहीं चला। इसी माह मुकदमे में सुनवाई होनी है,आशंका है कि पीड़ित गवाही न करे इसलिए योजनाबद्ध तरीके से वारदात में शामिल आरोपियों ने अपने सहयोगी लड़कियों को पड़ोस में किराए पर कमरे पर रखवाया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही होटल व हुक्का बार संचालक समझौता करने का दबाव बना रहे थे लेकिन वह तैयार नहीं हुई। जनवरी 2025 में शाहपुर के हुक्का बार में छापा मारकर कई युवक और युवतियों को पुलिस ने पकड़ा था। उसी समय यहां पर बच्चियों के साथ रेप की घटना सामने आई थी। साथ ही देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था। सामुहिक दुष्कर्म,देह व्यापार व पाक्सो एक्ट की पुष्टि होने के बाद 18 से अधिक लोगों को पुलिस ने जेल भेजने के बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मोबाइल फोन लोकेशन, सर्विलांस और आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा घटना में शामिल जो आरोपी जो जमानत पर छूटे हैं उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.