गोपालगंज पुलिस ने एक अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मीरगंज थाना पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि 11 फरवरी को मीरगंज थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। फुटेज के आधार पर मुख्य अभियुक्त बबी राम की पहचान हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 फरवरी की सुबह मीरगंज के पुरानी मछलीहट्टा स्थित उसके किराए के मकान से बबी राम को गिरफ्तार कर लिया। स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई
गिरफ्तार बबी राम से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले। उसकी निशानदेही पर उसके घर से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। कड़ी पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक और क्लीनिक जैसे सार्वजनिक स्थानों से रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करता था। कम दामों पर परिवहन के लिए बेच देता था
बबी राम की स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य सरगना बबी राम (सुकदेव राम का बेटा), चोरी की बाइक बेचने वाला अजय यादव (सुरेश यादव का बेटा, मीरगंज निवासी), प्रिंस कुमार साह (महतम साह का बेटा) और मोहित कुमार चौहान (स्वर्गीय भरत चौहान का बेटा) शामिल हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिलें चुराकर उन्हें शराब माफियाओं और अन्य अपराधियों को कम दामों पर परिवहन के लिए बेच देता था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.