दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 पर बने वॉशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग एवं बैलेस्टेड ट्रैक बनाने का काम होगा, जिसके लिए 20 दिनों तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम की वजह से 14 ट्रेनों को 5 से 26 अप्रैल तक कैंसिल कर दिया गया है। रद्द की जाने वाली गाड़ियां गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा – अमृतसर) एक्सप्रेस कोरबा से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस, अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12410 (हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, रायगढ़ से 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20, एवं 21 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, एवं 23 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम – हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 एवं 23 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12808 (हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 एवं 25 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह-गोंदिया) मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया – बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 78805 (गोंदिया – कटंगी) डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 78806 (कटंगी-गोंदिया) डेमू पैसेंजर, कटंगी से 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां गाड़ी संख्या 68802 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया- हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह -गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं हिरदामाली-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया-हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68805 (चांदाफोर्ट – गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं हिरदामाली-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया- वड्सा) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया-हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15231 ( बरौनी – गोंदिया) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी एवं दुर्ग-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 15232 (गोंदिया – बरौनी) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 26 अप्रैल दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी। रेल प्रशासन यात्रियों से असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है तथा सहयोग की अपेक्षा करता है। यह कार्य भविष्य में बेहतर संरक्षा, गति एवं परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.