निशातपुरा के कमल नगर में सैप्टिक टैंक में मिली महिला के शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। महिला महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली थी। आरोपी समीर से उसकी मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी, जिसके बाद वह अक्टूबर 2025 में भोपाल आ गई थी। भोपाल में वह आरोपी समीर के साथ रह रही थी। समीर उससे शादी नहीं करना चाहता था। लेकिन, महिला उस पर शादी और साथ रखने का दबाव बना रही थी। इसके बाद समीर ने अपनी भाई, बहन और मां के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर सूचना मिली थी कि निशातपुरा ने हनीफ भाई के प्लॉट में बने सैप्टिक टैंक में लोहे की पेटी तैर रही है। पेटी पर रस्सी बंधी है। इससे बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेटी से अज्ञात महिला का शव बरामद किया। शव के पोस्टमार्टम के बाद मोहल्ले के लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी समीर को हिरासत में लिया गया। उसने पूछताछ में हत्या कबूल की। बताया कि उसने मां शहनाज बी, छोटे भाई साहिल और बहन साइमा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। 7 फरवरी को मारा, 8 की रात टैंक में फेंका शव पुलिस पूछताछ में सामने आया कि समीर ने अपने भाई, बहन और मां के साथ मिलकर 7 फरवरी की रात मृतका की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव लोहे की पेटी में भरकर घर में ही रख दिया। अगले दिन सभी ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने के लिए जगह की तलाश शुरू की। इस दौरान उनको सुनसान प्लॉट में सैप्टिक एक टैंक मिला। जिसके बाद 8 फरवरी की रात सैप्टिक टैंक में शव को पेटी में रखकर उसे रस्सी से बांधकर फेंक दिया। पहले लिव इन में रखा, फिर पीछा छुड़ाया… पुलिस ने बताया कि मृतका और आरोपी अक्टूबर 2025 से भोपाल में लिव इन में साथ में रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनके बीच विवाद बना हुआ था। समीर मृतका से पीछा छुड़ाना चाहता था। लेकिन महिला इसके बदले पैसों की मांग कर रही थी। इससे परेशान होकर समीर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.