खरखोदा में मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कालेज के पास सोना कारोबारी की कार की भिड़ंत एक थ्री व्हीलर से हो गई। दोनों वाहन मालिकों में समझौता हो गया। इसी दौरान सोना कारोबारी की कार में रखा करीब 12 लाख का सोने से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने के स्थान पर मामले को दबाने में लगी है।
जनपद बुलंदशहर के खुर्जा निवासी दीपांशु पुत्र जितेंद्र के अनुसार उसकी खुर्जा में ज्वेलरी की दुकान है। वह ज्वेलरी का काम करता है। रविवार शाम वह मेरठ में घंटा घर से देव ज्वैलर्स के यहां से करीब 12 लाख की कीमत के सोने के आभूषण लेकर चला था। रात्रि करीब 10:30 बजे जैसे ही उसकी कार मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची, तभी मेडिकल कॉलेज से निकले थ्री व्हीलर से कार की भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, लेकिन बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौते में थ्री व्हीलर चालक ने ऑनलाइन सोना कारोबारी से 10 हजार रुपए भी ले लिए। सोना कारोबारी जैसे ही अपनी कार को लेकर अपने घर की तरफ चला। करीब एक किलोमीटर चलने पर उसने देखा कि उसकी कार से ज्वेलरी का बैग गायब था।
उसने इसकी सूचना अपने परिजन व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया, जिस पर सोना कारोबारी के परिजन हंगामा करने लगे। पित्त पक्ष में पुलिस की कार्यं प्रणाली पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद भी मामले में कार्रवाई करने के बजाय लीपा पोती करने में लगी रही। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में लगी है। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि सोना कारोबारी का सोना कार से चोरी हुआ है तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-सीओ किठौर, प्रमोद कुमार सिंह
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.