पीड़िता आरोप लगा रही है कि पति संतोष साह शादी से पहले भागलपुर में कोचिंग चलाते थे. इस दौरान एक छात्रा से उसका अवैध संबंध था. शादी हो जाने के बाद उनका सेलेक्शन जुडिशल मजिस्ट्रेट में हो गया और उसके बाद से उनका व्यवहार बदल गया. वह दहेज में पंद्रह लाख रुपया की मांग करने लगे.
घायल वंदना कुमारी के पति संतोष कुमार साह समस्तीपुर के पटोरी में जुडिशल मजिस्ट्रेट हैं और पति के द्वारा 15 लाख रुपया दहेज की मांग की जा रही थी. इसे लेकर महिला की ओर से दहेज मांगने को लेकर कोर्ट में मामला दर्ज कराया था. घायल महिला का कहना है कि उनकी शादी 2019 में कहलगांव के रहने वाले संतोष कुमार साह के साथ हुई थी. शादी के समय पति कोचिंग चलाते थे. पीड़िता आरोप लगा रही है कि पति संतोष साह शादी से पहले भागलपुर में कोचिंग चलाते थे. इस दौरान एक छात्रा से उसका अवैध संबंध था. शादी हो जाने के बाद उनका सेलेक्शन जुडिशल मजिस्ट्रेट में हो गया और उसके बाद से उनका व्यवहार बदल गया. वह दहेज में पंद्रह लाख रुपया की मांग करने लगे जो घर वाले नहीं दे सके. इसके बाद 2020 में दहेज को लेकर मामला दर्ज किया गया. महिला के केस करने के बाद पति ने डाइवोर्स का केस कर दिया.
2021 में महिला के द्वारा मेंटेनेंस का केस फैमिली कोर्ट में किया गया था. कोर्ट में कल इसी को लेकर तारीख थी और वह कोर्ट से वापस घर आ रही थी. इसी क्रम में उसे मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया. घायल महिला का कहना है कि 2021 में भी कहलगांव में कोरोना के दौरान वह जब बीमार हुई थी इस दौरान भी उनके मां पिताजी को सूचना नहीं दी गई. किसी प्रकार से उसने अपने माता-पिता को फोन कर बुलाया लेकिन, ससुराल वालों ने लाठी डंटे और राड से उनकी जमकर पिटाई की थी. थाने में इसका भी मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. महिला का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है. पति का पक्ष जानने के लिए महिला के पति से फोन पर बात करने के लिए दर्जनों बार फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.