गोड्डा के राजकीय गणतंत्र दिवस मेले में लगे कृषि प्रदर्शनी में इन दिनों एक अनोखी सब्जी का पौधा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. प्रदर्शनी में एक किसान द्वारा उगाया गया करीब ढाई फीट लंबा बैंगन लोगों को हैरान कर रहा है
कृषि प्रदर्शनी में लगाए गए इस बैंगन की खासियत इसकी लंबाई और बेहतर उपज क्षमता है. आम तौर पर जहां बैंगन की लंबाई सीमित होती है, वहीं यह बैंगन करीब ढाई फीट तक बढ़ रहा है, जो सामान्य किस्मों से बिल्कुल अलग है. इसे देखकर न सिर्फ आम लोग बल्कि दूसरे किसान भी इस वैरायटी को अपनाने की इच्छा जता रहे हैं.
कृषि मेला में दिखा ढाई फीट का बैगन
इस संबंध में जिला कृषि विज्ञान पदाधिकारी रविशंकर कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि यह बैंगन “लंबी (सेंचुरी) वैरायटी” का है. यह वैरायटी गोड्डा जिले के किसानों द्वारा सफलतापूर्वक उगाई गई है, जो जिले की जलवायु और मिट्टी के अनुकूल साबित हुई है. इस किस्म के बैंगन की खेती से किसानों को अच्छी उपज मिलती है और लागत की तुलना में मुनाफा भी दोगुना तक हो सकता है. रविशंकर कुमार के अनुसार, इस वैरायटी की खेती में मेहनत अपेक्षाकृत कम लगती है. पौधे मजबूत होते हैं. सही तकनीक अपनाने पर कीट-रोग का असर भी कम देखा गया है. इसके चलते किसान कम समय और कम खर्च में बेहतर उत्पादन हासिल कर सकते हैं. यही कारण है कि यह बैंगन किसानों के लिए एक लाभकारी विकल्प बनकर उभर रहा है.
स्वाद और गुणवत्ता के मामले में बाजार की मांग
इस लंबी बैंगन की वैरायटी में न्यूट्रिशन वैल्यू सामान्य बैंगन के समान ही होती है, जिससे यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सुरक्षित और उपयोगी है. स्वाद और गुणवत्ता के मामले में बाजार की मांग पर खरा उतरता है.कृषि प्रदर्शनी में इस तरह की नई और उन्नत खेती तकनीकों का प्रदर्शन किसानों को आधुनिक कृषि की ओर प्रेरित कर रहा है. ढाई फीट लंबे बैंगन की अनोखी वैरायटी न सिर्फ गोड्डा जिले के किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है, बल्कि भविष्य में जिले की कृषि आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकती.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.