Godda News: गोड्डा जिलेवासियों को बायोडायवर्सिटी पार्क में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र यानी एनआईसी की ओर से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. यह सौगात एक आधुनिक विज्ञान केंद्र के रूप में होगी, जो खासकर जीव विज्ञान के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है
जानकारी के अनुसार, इस विज्ञान केंद्र का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. शेष बचे कार्य अब अपने अंतिम चरण में हैं. भवन का मुख्य ढांचा लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है. अब इसके भीतर बिजली वायरिंग का काम तेजी से किया जा रहा है. इसके साथ ही भवन के अंदर बांस से बनी सुरक्षा झोपड़ी और आंतरिक संरचनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.जिससे यह केंद्र न केवल उपयोगी बल्कि देखने में भी आकर्षक बने.
वैज्ञानिक महत्व को समझने का बेहतर अवसर
इस एनआईसी विज्ञान केंद्र की खास बात यह है कि यहां केवल जीव विज्ञान से जुड़ी जानकारी ही नहीं मिलेगी, बल्कि झारखंड की भू-विज्ञान से जुड़ी झलक भी देखने को मिलेगी. इसके अलावा राज्य की समृद्ध संस्कृति और जैव विविधता को भी इस केंद्र के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. इससे आने वाले दर्शकों और छात्रों को झारखंड की प्राकृतिक विरासत और वैज्ञानिक महत्व को समझने का बेहतर अवसर मिलेगा. बायोडायवर्सिटी पार्क में स्थित होने के कारण यह विज्ञान केंद्र छात्रों के लिए एक बेहतर शैक्षणिक स्थल के रूप में विकसित होगा. खासकर पार्क से कुछ ही दूरी पर स्थित गोड्डा कॉलेज के विज्ञान संकाय के छात्रों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा. यहां वे किताबों से इतर प्रयोगात्मक और दृश्य माध्यम से जीव विज्ञान को समझ सकेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई और शोध दोनों को मजबूती मिलेगी.
सिर्फ छात्रों को मिलेगा लाभ
इस विज्ञान केंद्र के शुरू होने से न सिर्फ छात्रों को लाभ होगा. बल्कि जिले में शैक्षणिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. स्कूल-कॉलेज के छात्र, शोधकर्ता और पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पहुंचेंगे. जिससे गोड्डा जिले की पहचान शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में और मजबूत होगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.