Godda News: गोड्डा से महज 25 किलोमीटर दूर स्थित नारायणपुर मिनी वॉटरफॉल आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकता है. यह वॉटरफॉल इन दिनों पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है. यहां का व्यू प्वाइंट इतना मनमोहक है कि इसे देखते ही आपको उत्तराखंड की वादियों, झीलों और झरनों की याद आ जाएगी
बोआरीजोर प्रखंड के नारायणपुर गांव में स्थित यह वॉटरफॉल इन दिनों पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है. यहां का व्यू प्वाइंट इतना मनमोहक है कि इसे देखते ही आपको उत्तराखंड की वादियों, झीलों और झरनों की याद आ जाएगी. चारों ओर फैली प्राकृतिक हरियाली, घने जंगल, ऊँचे-ऊँचे पहाड़ और शांत वातावरण इस जगह को और खास बनाते हैं.
नारायणपुर झील पर लोग मनाने पहुंचे है पिकनिक
नारायणपुर झील और मिनी वॉटरफॉल, इस जगह की मुख्य खूबसूरती है. यह झरना सुंदरडेम से निकलने वाली नदी का हिस्सा है. नदी जब नारायणपुर के पास पहाड़ियों से नीचे गिरती है, तो एक शानदार, दिलकश झरने का रूप ले लेती है, जिसकी चमकती धाराएं आंखों और मन को एक साथ सुकून देती हैं. हाल के दिनों में यहां पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों की कई तस्वीरें और रीलें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. खासकर युवाओं के लिए यह जगह फोटोग्राफी और वीडियो शूट का हॉट स्पॉट बन चुकी है. शांत वातावरण और सुरम्य प्राकृतिक नज़ारों की वजह से सुबह से शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है.
कैसे पहुँचें नारायणपुर वॉटरफॉल
अगर आप गोड्डा से जा रहे हैं, तो पहले पथरगामा पहुँचे. यहां से छोटी सवारी गाड़ी लेकर राजाभिट्ठा पहुंच सकते हैं. राजाभिट्ठा से नारायणपुर गांव लगभग 7 किलोमीटर दूर है. वहीं महागामा की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए मार्ग और भी आसान है—यहां से महादेवस्थान पहुंचने के बाद महज 8 किलोमीटर की दूरी तय कर आप नारायणपुर गांव पहुंच सकते हैं. गांव पहुँचने के बाद फुटबॉल मैदान के बगल से दक्षिण दिशा में जाने वाले कच्चे रास्ते से होकर लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलने पर यह खूबसूरत वॉटरफॉल दिखाई पड़ता है.अगर आप इस नए साल में प्रकृति के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो नारायणपुर मिनी वॉटरफॉल आपके लिए एक परफेक्ट पिकनिक स्पॉट साबित हो सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.