छात्रों को इस रोबोट को बनाने की प्रेरणा तब मिली, जब उन्होंने एक दृष्टिबाधित व्यक्ति को सड़क पार करने में संघर्ष करते देखा. उस घटना के बाद छात्रों ने ऐसा समाधान तैयार करने का फैसला किया, जिससे भविष्य में दृष्टिबाधित लोगों को सड़क पार करने में मदद मिल सके. इसके बाद उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए यह रोबोट विकसित किया.

यह रोबोट सेंसर और एआई तकनीक से लैस है, जो सामने आने वाली बाधाओं को पहचान सकता है और सुरक्षित तरीके से दृष्टिबाधित व्यक्ति को सड़क पार कराने में मदद करता है. इसके अलावा इसका उपयोग बस स्टैंड, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी किया जा सकता है, जहां दृष्टिबाधित लोगों को अक्सर आवाजाही में परेशानी होती है.
छात्रों की इस उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है. हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित लीड इंडिया चैंपियनशिप में इस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया गया, जहां इसकी उपयोगिता और तकनीकी नवाचार को देखते हुए इसे प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस सफलता के बाद स्कूल के छात्र और शिक्षक काफी उत्साहित हैं.
स्कूल के छात्र प्रखर कुमार ने बताया कि इस रोबोट को तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगा. लगभग एक महीने से भी कम समय में इसे बना लिया गया. सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों ने इस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा किया. इसमें जरूरी एक उपकरण की व्यवस्था स्कूल प्रशासन की ओर से की गई थी, जिससे रोबोट तैयार करने में मदद मिली.
छात्रों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से छोटे शहरों के छात्र भी तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. AIRA रोबोट न केवल तकनीकी नवाचार का उदाहरण है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.