Godda News: गोड्डा की रितु जायसवाल अपने हुनर से शादी की वरमाला को एक खूबसूरत और लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाली कलाकृति में बदल रही हैं. वह अपनी के माध्यम से वरमाला को आधुनिक तरीकों से प्रिज़र्व कर आकर्षक फ्रेम तैयार करती हैं
इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए गोड्डा की रितु जायसवाल अपने हुनर से शादी की वरमाला को एक खूबसूरत और लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाली कलाकृति में बदल रही हैं. वह अपनी के माध्यम से वरमाला को आधुनिक तरीकों से प्रिज़र्व कर आकर्षक फ्रेम तैयार करती हैं, जिसमें दूल्हा–दुल्हन के नाम, शादी की तारीख, तस्वीर और थीम के अनुसार डिजाइन भी शामिल किए जाते हैं.
वरमाला प्रिजर्विंग की कीमत 3000 रुपये से शुरू
रितु बताती हैं कि आजकल दंपति ऐसी चीज़ें संजोकर रखना चाहते हैं, जो उनकी शादी की भावनाओं को जीवन भर जीवित रख सके. वरमाला प्रिजर्विंग इसी भावनात्मक जुड़ाव को खूबसूरती से दर्शाता है. उनके द्वारा तैयार किए गए फ्रेम न सिर्फ देखने में बेहद आकर्षक होते हैं, बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित भी रहते हैं, जिससे यह कपल के घर की शोभा बढ़ाने वाला यादगार गिफ्ट बन जाता है.सबसे खास बात यह है कि रितु जायसवाल द्वारा बनाए गए फ्रेम की शुरुआती कीमत मात्र 3000 रुपये से शुरू होती है, जो लोगों के बीच इसे और भी लोकप्रिय बना रहा है. किफायती कीमत के साथ गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन का मेल ग्राहकों को खासा पसंद आ रहा है. रितु का कहना है कि उनके यहां तैयार होने वाले प्रिज़र्विंग फ्रेम को पूरा होने में अधिकतम एक महीना का समय लगता है.ग्राहक अपनी वरमाला भेजकर डिजाइन तय कर सकते हैं और तैयार फ्रेम को अपने घर पर मंगवा सकते हैं. शादी के यादगार पलों को हमेशा के लिए सुरक्षित रखने का यह नया और खूबसूरत तरीका गोड्डा में लगातार लोकप्रिय हो रहा है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.