Sahibganj Best Place For Picnic: साहिबगंज का मंडरो फॉसिल पार्क नये साल पर पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट है. यहां की नेचुरल ब्यूटी, फॉसिल कलेक्शन और सेल्फी प्वाइंट इतना प्रसिद्ध है कि यहां देश-विदेश से पर्यटक और शोधकर्ता आते हैं.
घने जंगल, पहाड़, शांत वातावरण
करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह फॉसिल पार्क प्राकृतिक सुंदरता और भू-विज्ञान का अद्भुत मेल प्रस्तुत करता है. यहां घने जंगल, पहाड़, हरियाली और शांत माहौल लोगों को शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का अनुभव कराता है. खास बात यह है कि इस खूबसूरत पार्क में घूमने के लिए मात्र 10 रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाता है, जिससे यह हर वर्ग के लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध है.
फॉसिल की भी मिलती है जानकारी
मंडरो फॉसिल पार्क सिर्फ पिकनिक स्पॉट ही नहीं, बल्कि जानकारी का भी बड़ा केंद्र है. यहां आने वाले पर्यटकों को भू-विज्ञान से जुड़ी कई रोचक और दुर्लभ जानकारियां मिलती हैं. पार्क में मौजूद म्यूजियम में सैकड़ों साल पुराने जीवाश्मों को सुरक्षित रखा गया है. इन जीवाश्मों को देखकर यह समझना आसान हो जाता है कि कैसे हजारों-लाखों साल पहले जमीन के नीचे दबे पेड़ समय के साथ पत्थर में बदल गए.
सेल्फी पॉइंट पर खिंचवाते हैं तस्वीरें
पार्क में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षण मौजूद हैं. म्यूजियम के अलावा यहां मोर का जोड़ा सेल्फी प्वाइंट, प्राकृतिक चट्टानें, पैदल घूमने के रास्ते और कई अनोखी संरचनाएं बनाई गई हैं, जो खासकर युवाओं और बच्चों को खूब पसंद आती हैं. सेल्फी प्वाइंट पर लोग यादगार तस्वीरें खिंचवाते नजर आते हैं.
देश के अलग-अलग राज्यों से आते हैं पर्यटक
पार्क के संरक्षक मो. जमाल ने बताया कि मंडरो फॉसिल पार्क की पहचान अब सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं रही है. यहां देश के अलग-अलग राज्यों से पर्यटक तो आते ही हैं, साथ ही विदेशों से भी लोग खास तौर पर फॉसिल्स को देखने के लिए पहुंचते हैं. यह पार्क भू-विज्ञान के छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.