Godda News: गोड्डा के मेला मैदान में आयोजित राजकीय कृषि प्रदर्शनी में बार एक अनोखी सब्जी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.पोड़ैयाहाट प्रखंड के एक प्रगतिशील किसान द्वारा उगाई गई. करीब 4 फीट लंबी मूली को देखकर हर कोई हैरान है.
किसान का कहना है कि उन्होंने यह मूली विशेष तकनीक और उन्नत बीज के माध्यम से उगाई है. सही समय पर सिंचाई, जैविक खाद का प्रयोग और मिट्टी की उचित तैयारी के कारण मूली का आकार सामान्य से कई गुना बड़ा हो गया. उनका उद्देश्य सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि यह दिखाना है कि अगर सही तरीके से खेती की जाए तो किसान नई पहचान बना सकते हैं.
किसान ने उगाया 4 फिट की सबसे बड़ी मूली
वहीं इस अनोखी मूली को देखकर जिला कृषि विज्ञान पदाधिकारी रविशंकर कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि यह निश्चित रूप से कृषि तकनीक और प्रयोग का अच्छा उदाहरण है. लेकिन व्यावसायिक दृष्टि से देखा जाए तो इतनी बड़ी मूली को खाने वाले लोग ज्यादा पसंद नहीं करेंगे.आमतौर पर उपभोक्ता छोटी और मध्यम आकार की मूली खाना पसंद करते हैं, जो स्वाद और उपयोग दोनों के लिहाज से बेहतर होती है. फिर भी ऐसे प्रयोग किसानों को नई संभावनाओं की ओर प्रेरित करते हैं.कृषि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य भी है.
खाने के लिए उपयोगी नहीं है मूली
प्रदर्शनी देखने आए दर्शकों में भी इस मूली को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.दर्शक कुमुद कुमार ने बताया कि उन्होंने आज से पहले कभी इतनी बड़ी मूली नहीं देखी थी. पहली नजर में यह बिल्कुल AI या किसी तकनीक से बनाई गई मूली जैसी प्रतीत हो रही थी. इस तरह की प्रदर्शनी से लोगों को खेती के नए-नए प्रयोगों के बारे में जानने का मौका मिलता है.कृषि प्रदर्शनी में मूली के अलावा अन्य उन्नत किस्म की सब्जियां, फल, जैविक उत्पाद और आधुनिक खेती के उपकरण भी प्रदर्शित किए गए हैं. कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे आयोजन किसानों और आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. कुल मिलाकर 4 फीट लंबी मूली इस बार गोड्डा की कृषि प्रदर्शनी की पहचान बन गई है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.