ये तस्वीर गोवा नाइट क्लब की है, जहां डांसर के डांस करने के दौरान ही आग लग गई थी।
गोवा में नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद हरियाणा अलर्ट हो गया है। सूबे के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने हरियाणा के सभी जिला और जोन पुलिस को कहा है कि अपने इलाके में जहां कहीं भी नाईट क्लब हैं, उनको कहें कि अपनी फायर सेफ्टी ऑडिट कराएं। उ
उन्हें मैंने ये भी कहा है कि इस तरह की घटना से निपटने के लिए अपने एसओपी को अपडेट करें, तैयारियों की समीक्षा करें। सिविल प्रशासन से ताल-मेल कर ये देखें कि दमकल गाड़ियां एवं अस्पताल ऐसी चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार है।
क्या है गोवा नाइट क्लब केस
गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, मरने वाले में 20 क्लब के ही कर्मचारी हैं। आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में बनी रसोई से क्लब के दूसरे हिस्सों में फैली। इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से मिले हैं।
भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई। इस पूरे मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है।राज्य के सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट करवाना जरूरी है।
गुरुग्राम सहित इन जिलों में अलर्ट
हरियाणा के गुरुग्राम जिले सहित कई जिले जहां नाइट क्लब कल्चर है। गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, बहादुरगढ़, पंचकूला, करनाल, पानीपत जिलों में भी नाइट क्लबों की संख्या ज्यादा है। यहां देर रात तक क्लबों में डांस क्लब और हुक्का बार चलते हैं, ऐसे में इन जिलों की पुलिस को डीजीपी ने अलर्ट मोड पर किया है। निर्देश दिए हैं कि वह लगातार इनकी मॉनिटरिंग करें और फायर सेफ्टी एसओपी का सख्ती से पालन कराएं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.