गिरिडीह जिले में भंडारों गांव के 25 वर्षीय युवक विक्रम वर्मा ने रेम्बा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार देर रात मधुपुर-कोडरमा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर हुई। जिसमें विक्रम का धड़ और सिर अलग हो गया। घटना से ठीक पहले अपने चचेरे भाई विपिन कुमार वर्मा को फोन कर कहा कि वे रेम्बा स्टेशन पर हैं और तुरंत मिलने आ जाओ, फिर फोन काट दिया। चचेरा भाई और ग्रामीण स्टेशन पहुंचे, लेकिन काफी खोजने के बाद विक्रम नहीं मिले और वे घर लौट गए। कुछ देर बाद रेलवे कर्मियों ने ढाबातरी ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देखा और घरवालों को सूचना दी। जहां विक्रम की पहचान हुई। पोल नंबर 56/1 के पास शव रेलवे लाइन में पड़ा था। विक्रम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गांव में राशन दुकान चलाता था। होने वाली पत्नी से की थी बात विक्रम की शादी 14 मार्च को बिरनी प्रखंड के मदरखा गांव की एक लड़की से तय हुई थी। इसे लेकर फलदान भी हो चुका था। घटना से करीब एक घंटे पहले, यानी 8.35 बजे उसने घर से ही होने वाली पत्नी से फोन पर बात की। इसके बाद ट्रेन का समय देखकर ट्रैक पर पहुंचे। ऐसे में घटना के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों या प्रत्यक्षदर्शियों ने भी घटना को लेकर कोई ठोस कारण नहीं बताया। पुलिस से पोस्टमॉर्टम न कराने के आग्रह पर पंचनामा कर शव को परिजन घर ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद जिला परिषद सदस्य विजय पांडेय, झामुमो केंद्रीय सचिव प्रणव वर्मा, पूर्व विधायक जयप्रकाशवर्मा, कुलदीप शरण, राजकुमार वर्मा, पूर्व मुखिया रिंकू देवी समेतकई नेता पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.