वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम
बृहस्पतिवार की रात में दो डॉक्टरों के पैनल ने विक्की और सौरभ के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई और साक्ष्य के लिए बिसरा भी सुरक्षित कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सौरभ के शरीर पर आरोपियों ने आठ से 10 प्रहार किए थे। सिर से लेकर ललाट तक गहरे चोट के निशान थे और दाहिनी आंख फूट गई थी। विक्की के बाएं कान, सिर और चेहरे पर पांच प्रहार किए गए थे। इससे विक्की की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चोट से कोमा में गए सौरभ की अत्यधिक खून बहने से तड़पकर मौत हुई।
दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
रात करीब 12.30 बजे से 3 बजे तक दो डॉक्टरों के पैनल शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, धारदार हथियार के हमले से विक्की सिंह के बाएं तरफ सिर का कुछ हिस्सा कट कर गायब हो था। मुंह, होठ, कान पर चोट के गहरे निशान थे। उसकी तत्काल मौत हो गई थी। वहीं, सौरभ के सिर, मुंह, कान, आंख, ललाट पर गंभीर जख्म थे। वह कोमा में चला गया था और अधिक खून बहने से उसकी तड़पकर मौत हुई थी। हत्यारों की दरिंदगी देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी सकते में आ गए थे।
जिगरी दोस्त थे सौरभ, विक्की और अंकित
खेमनराय पट्टी निवासी विक्की, बाबूराय पट्टी निवासी सौरभ और गोपालराय पट्टी निवासी अंकित सिंह जिगरी दोस्त थे। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों पूरे दिन एक साथ रहते थे। बाहर भी तीनों एक साथ जाते थे। ग्रामीण उनकी गहरी दोस्ती की चर्चा करते थे। ऐसे में घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



