थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में बुधवार को दोपहर एक कच्ची दीवार ढहने से तीन बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए, तीनों मासूम भाई-बहन हैं। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को मलबे से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दो को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी शिवकुमार वाल्मीकि की पत्नी पूजा ने बताया कि उसके बच्चे काजल (7), राजमा (5) व आयुष (4) घर के पास बने कच्चे मकान के बगल से निकले रास्ते से होकर आ रहे थे। तभी दीवार के ढहने से तीनों मलबे में दबकर घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद आयुष व राजमा को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पूजा ने गांव के एक व्यक्ति पर दीवार को जान बूझकर गिराने का आरोप लगाया है। वहीं, थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.