{“_id”:”697bb37b87598eeec3063668″,”slug”:”get-the-fitness-of-school-buses-checked-and-potholes-on-the-roads-repaired-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-148729-2026-01-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jaunpur News: स्कूल की बसों की फिटनेस की कराएं जांच, सड़क के गड्ढों को ठीक कराएं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय व परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़क पर वाहन न खड़े होने पाएं। सड़कों के गड्डों को ठीक कराया जाए। डीएम ने ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली। निर्देश दिए कि इस संबंध में सख्त निगरानी की जाए। विशेष रूप से परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि जेसीज चौराहे पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े न हों, इसके लिए समुचित प्रबंधन किया जाए। एआरटीओ ने डीएम को आश्वस्त किया कि व्यवस्था को शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। कुत्तूपुर चौराहे के पास सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए। कहा कि स्कूल की बसें फिटनेस के आधार पर ही क्रियाशील रहें और बच्चों को बसों से उतारने के दौरान बस सड़क के किनारे ही खड़ी करके उतारें। जिला विद्यालय एवं परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में बच्चों को ले आने और ले जाने में प्रयुक्त बसों की फिटनेस किसी भी दशा में फेल न हो। स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि स्कूली बस विद्यालय के कंपाउंड में ही खड़ी करके ही बच्चों को उतारें और चढ़ाएं।