बिहार के गया जी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां दम घुटने से नानी, नाती और नातिन की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की रात गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एकता गांव में हुई। मृतकों की पहचान गांगो मांझी की पत्नी मीना देवी, उनके नाती सुजीत और नातिन अंशु कुमारी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गया जिले के वजीरगंज में मंगलवार देर रात ठंड से बचाव के लिए कमरे में बोरसी में भूसा भरकर आग जलाकर रखी गई थी, जिससे धीमी लौ निकल रही थी। रात में सभी लोग गहरी नींद में सो गए। इसी दौरान बोरसी से धुआं निकलने लगा, जबकि कमरे का दरवाजा और सभी खिड़कियां बंद थीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.