Patna-Gaya-Dobhi Green Corridor: पटना से गया जिले के डोभी तक करीब 130 किलोमीटर लंबी पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा. इस बीच राष्ट्रीय उच्च पथ के दोनों किनारों पर फलदार वृक्ष लगाये जाएंगे. किसानों से बात कर उनकी जमीन का भी उपयोग किया जाएगा.
लगेंगे ये फलदार पौधे
पटना से डोभी तक नेशनल हाईवे के किनारे 50 हजार से अधिक आम, जामुन, नींबू, आंवला, नीम, बरगद, पीपल और पाकड़ जैसे पेड़ लगाए जाएंगे. विभाग इस दिशा में तैयारी शुरू कर चुका है. सड़क के दोनों ओर हरियाली बढ़ने से न सिर्फ इलाके की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि प्रदूषण भी कम होगा और जलवायु परिवर्तन को कंट्रोल रखने में मददगार साबित हो सकता है.
किसानों को मिलेगी एक्सट्रा कमाई का मौका
सरकार इस काम में स्थानीय लोगों और किसानों को भी शामिल करेगी. पटना, जहानाबाद और गयाजी जिले में जिन किसानों की जमीन हाईवे के पास है, उन्हें फलदार पेड़ लगाने के लिए कहा जाएगा. इससे किसानों को भविष्य में फलों की बिक्री से एक्सट्रा कमाई का मौका मिलेगा. विभाग ने इसके लिए सर्वे भी कराया है, ताकि यह देखा जा सके कि कहां-कहां पौधारोपण संभव है.
पक्षियों का होगा संरक्षण
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने गयाजी में यह जानकारी दी. बताया कि पटना-गया-डोभी फोरलेन पर ज्यादा से ज्यादा फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे, ताकि किसानो की आमदनी बढ़ेगी साथ हीं साथ पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकेगा. फलदार वृक्ष के लगने से इन वृक्षों पर पक्षियों का जमावड़ा लगेगा. इस तरह से पक्षियों का भी संरक्षण होगा.
खर्च होंगे 1910 करोड़ रुपए
पटना-गया-डोभी फोरलेन हाईवे को तीन अलग-अलग हिस्सों में तैयार किया गया है. इस प्रोजेक्ट पर करीब 1910 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. सड़क पर पांच रेलवे ओवरब्रिज, 20 अंडरपास, चार फ्लाईओवर और आठ बायपास बनाए गए हैं. इस हाईवे के बनने से पटना से गयाजी की दूरी अब करीब 90 मिनट में पूरी हो रही है. अब जब सड़क से सफर आसान हो गया है, तो सरकार इसे हरियाली से सजाने जा रही है. सरकार की योजना है कि भविष्य में बिहार के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के ग्रीन कॉरिडोर तैयार किए जाएं.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.