ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन जमा करने वाले योग्य अभ्यर्थियों के लिए पंचानपुर स्थित सीयूएसबी कैंपस में 22 दिसंबर 2025 को लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद लिखित परीक्षा में अंकों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा. साक्षात्कार के लिए योग्य होने हेतु, अभ्यर्थी को लिखित प्रवेश परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी के लिए 50% अंक तथा ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस एवं पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है.
22 दिसंबर 2025 को लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित
सीयूएसबी ने कुल 11 विषयों में पीएचडी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें लाइफ साइंस 8 सीटें, अनारक्षित 5, एससी 1, एसटी 2, एनवायर्नमेंटल साइंस 16 सीटें, अनारक्षित 5, ओबीसी 3, एससी 5, एसटी 2 एवं पीडब्ल्यूडी 1, बायोटेक्नोलॉजी 5 सीटें ओबीसी 1, एससी 1, एसटी 2 एवं पीडब्ल्यूडी 1, बायोइनफॉर्मेटिक्स 16 सीटें, अनारक्षित 8, ओबीसी 3, एससी 2, एसटी 1, ईडब्ल्यूएस 1 एवं पीडब्ल्यूडी 1, कंप्यूटर साइंस 10 सीटें, अनारक्षित 4, ओबीसी 2, एससी 2, एसटी 1, एवं पीडब्ल्यूडी 1.गणित 2 सीट, अनारक्षित 1, एससी 1, भौतिकी 21 सीटें अनारक्षित 7, ओबीसी 4, एससी 5, एसटी 2, ईडब्ल्यूएस 2 एवं पीडब्ल्यूडी 1, रसायन विज्ञान 20 सीटें, अनारक्षित 8, ओबीसी 5, एससी 4, एसटी 2 एवं पीडब्ल्यूडी 1, भूविज्ञान 15 सीटें, अनारक्षित 6, ओबीसी 3, एससी 3, एसटी 1, ईडब्ल्यूएस 1 एवं पीडब्ल्यूडी 1, फार्मेसी 17 सीटें, अनारक्षित 5, ओबीसी 4, एससी 4, एसटी 1, ईडब्ल्यूएस 2 एवं पीडब्ल्यूडी 1 तथा शिक्षक शिक्षा 3 सीटें, एसटी 2, पीडब्ल्यूडी 1 सीटें हैं.
परीक्षा शुल्क 750 रुपये
परीक्षा नियंत्रक के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पीएचडी में नामांकन के लिए कुल 133 सीटें हैं, जिनमें 9 सीटें पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं. पात्रता मानदंड पूरा करने वाले अभ्यर्थी 15 दिसंबर, 2025 तक https://cusbadm.samarth.edu.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पीएचडी पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपया है जबकि ओबीसी, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों हेतु परीक्षा शुल्क 750 रुपये है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.