Magadh weather Update: बिहार में घना कोहरा और पछुआ हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड जारी है. मगध और दक्षिण बिहार के गया, औरंगाबाद, नवादा समेत जिलों में तापमान गिरा है, बारिश की संभावना नहीं है.
वहीं दक्षिण-बिहार यानि औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, जहानाबाद, नालंदा, अरवल जैसे जिले में भी घने कोहरा छाने की भी बहुत ज्यादा संभावना है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर सीधा असर पड़ेगा. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मगध और दक्षिण बिहार में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
धूप में भी ठंड की कनकनी
मगध के जिलों में अधिकतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री के बीच बना रहेगा. मंगलवार की बात करें तो गया जिला मगध क्षेत्र में सबसे ठंढा जिला रहा. गया का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई वही अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक थी. ऐसे ही हालत मगध क्षेत्र के सभी जिलों में बनी हुई है. ठंड और कुहासे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से हल्की धूप निकलने के बावजूद कनकनी बरकरार है.
पक्षुआ हवा से गिरा तापमान
सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक देखने को मिल रहा है. वहीं दिन में तापमान में हल्का उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है. ठंडी हवाओं के चलते लोगों को पूरे दिन कनकनी महसूस हो रही है. ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं. लोग अपने घरों की छत, आंगन और खुले मैदान में अलाव जलाते नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार पक्षुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट बनी हुई है. शाम ढलते ही ठंड फिर से बढ़ जाती है इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.