इस प्रोजेक्ट में बड़े और मध्यम दर्जे के उद्योग लगाये जायेंगे और इसे मॉडल औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जायेगा. प्रोजेक्ट के तैयार हो जाने से बिहार राष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक कॉरिडोर के फलक पर मजबूती से उभरेगा. पूर्व के बाजार से जुड़ जाएगा. साथ ही…
इसमें एग्रो एवं खाद्य प्रसंस्करण, रेडीमेड गार्मेंट और टेक्निकल इंडस्ट्री, ऑटो पार्ट्स, स्टील आधारित उत्पाद, एयरोस्पेश एवं डिफेंस, भवन सामाग्री, फर्नीचर एवं हैंडलूम और हैंडिक्रॉफ्ट से जुड़े उद्योगों को यहां विकसित कराए जाने की योजना है. इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 1339 करोड़ रुपये है. इससे 1 लाख 9 हजार लोगों के लिए रोजगार मिलने की संभावना है. इस प्रोजेक्ट के लिए 1670 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने पर 462 करोड़ रुपये की लागत आई है. इसके विकसित हो जाने के बाद यहां 16524 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है.
हाल ही में श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड ने यहां लगभग 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है. यहां एक विशाल एकीकृत स्टील प्लांट स्थापित करेगी. यह प्रोजेक्ट 500 एकड़ भूमि पर लगेगा, जिससे 8,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है और इससे राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. इस औद्योगिक स्थान को स्टेट ऑफ आर्ट के तौर पर विकसित करने की योजना है. यहां औद्योगिक इकाईयों को प्लग एंड प्ले की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी.
इसके अलावा यहां सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने की योजना है. डोभी प्रखंड के पास चिन्हित इस स्थान को एनएच से जोड़ने के लिए एक विशेष सड़क परियोजना को मंजूरी दी गई है. इससे सड़क स्वर्ण चतुर्भुज सड़क योजना से सीधे तौर पर जुड़ जाएगी. इस सड़क के निर्माण को लेकर राज्य मंत्रिमंडल समूह की बैठक में 142 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी.
इस प्रोजेक्ट में बड़े और मध्यम दर्जे के उद्योग लगाये जायेंगे और इसे मॉडल औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जायेगा. प्रोजेक्ट के तैयार हो जाने से बिहार राष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक कॉरिडोर के फलक पर मजबूती से उभरेगा. पूर्व के बाजार से जुड़ जाएगा. साथ ही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के अलावा नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के बाजार से सीधे तौर पर जुड़ जाएगा.
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डाॅ प्रेम कुमार ने बताया डोभी में 1670 एकड़ जमीन अधिग्रहण कर लिया गया है और हाल ही में श्याम स्टील कंपनी ने यहां 5,000 करोड रुपए निवेश करने का प्रस्ताव रखा है. डोभी में देश की कई बड़ी इंडस्ट्रीज आ रही हैं. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहां एक लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.