दारोगा परीक्षा की तैयारी में अभ्यर्थियों को मुख्य रूप से मुख्य लिखित परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयारी करना चाहिए. प्री परीक्षा नॉर्मल होता है और इसमें अभ्यर्थी आसानी से पास कर जाते हैं. मेंस परीक्षा थोड़ा कठिन होता है.
एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया से जुड़े सवाल
बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए तैयारी अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के मन में एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल होंगे. इन्हीं सवालों के जवाब और जरूरी जानकारियों को लेकर हाल ही में राजगीर पुलिस अकादमी से पास आउट होकर दारोगा बने रविंद्र पंडित से लोकल 18 ने खास बातचीत की.
चयन प्रक्रिया के तीन चरण
रविंद्र पंडित ने बताया कि दारोगा में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है. इन तीन चरणों में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा है. प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को हर विषय पर फोकस करना होगा जिसमें मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से पूछे जाएंगे. इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, बिहार से जुड़ी खबरें, इतिहास, भूगोल, राजनीति और सामान्य विज्ञान जैसे विषय शामिल हो सकते हैं.
मुख्य लिखित परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयारी
रविंद्र ने बताया कि दारोगा परीक्षा की तैयारी में अभ्यर्थियों को मुख्य रूप से मुख्य लिखित परीक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयारी करना चाहिए. प्री परीक्षा नॉर्मल होता है और इसमें अभ्यर्थी आसानी से पास कर जाते हैं. मेंस परीक्षा थोड़ा कठिन होता है और इसका कट ऑफ 75 के ऊपर होता है. मेंस परीक्षा को लेकर इंडियन ज्योग्राफी पर 90% और वर्ल्ड ज्योग्राफी पर 10% फोकस करें.
सामान्य ज्ञान से लेकर देश-विदेश से भी सवाल
हिस्ट्री में मॉडर्न हिस्ट्री जबकि प्री और मेंस परीक्षा में पॉलिटी एक महत्वपूर्ण विषय है. जबकि इकोनॉमिक्स पर अभ्यर्थियों को हल्का-फुल्का ध्यान देने की जरूरत है. करंट अफेयर्स से भी लगभग 15 सवाल पूछे जाते हैं. इसमें बिहार सामान्य ज्ञान से लेकर देश-विदेश से भी सवाल पूछे जाते हैं.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.