Indian Giant Flying Squirrel Video: छत्तसीगढ़ में गरियाबंद के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में गजब का नजारा दिखा. यहां दुर्लभ फ्लाइंग स्क्विरल (उड़न गिलहरी) देखी गई. उप निदेशक वरुण जैन ने उसका शानदार वीडियो जारी किया है. बताया गया कि उदंती क्षेत्र में वन्यप्राणियों की गणना का कार्य जारी है. इसी दौरान घने जंगलों की सुंदर वादियों में उड़न गिलहरी पेड़ों के बीच हवा में ग्लाइड करती दिखाई दी, जिसे देखकर वन कर्मी भी रोमांचित हो उठे. फ्लाइंग स्क्विरल दुनिया के कई हिस्सों उत्तरी अमेरिका, एशिया, हिमालयी क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाई जाती है. भारत में भी इसकी प्रजातियां पश्चिमी घाट, उत्तर-पूर्व और कुछ शुष्क क्षेत्रों में दर्ज की गई हैं. ये प्राणी प्रायः पर्णपाती व सदाबहार वनों, बागानों और मिश्रित जंगलों में रहते हैं तथा पेड़ों के खोखलों या कठफोड़वे के पुराने बिलों में घोंसला बनाते हैं. (रिपोर्ट: इमरान शेख/गरियाबंद)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.