पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर प्रखंड स्थित कुंदुबेड़ा गांव में कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी नोटिस मिला है, जबकि वे लंबे समय से गांव में
ग्रामीण सुनील पूर्ति ने बताया कि गांव में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन से विद्यालय की मांग की गई थी। हालांकि, अपर उपायुक्त के माध्यम से अंचल अधिकारी (सीओ) द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग के लिए 3 एकड़ भूमि की मांग की गई है, जिसमें कचरा प्लांट स्थापित करने की योजना है।
हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते दिखे लोग
इस नोटिस के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते दिखे।
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा, ‘हमें स्कूल चाहिए, कचरा प्लांट नहीं। गांव में गंदगी फैलाने वाली किसी भी योजना को स्वीकार नहीं करेंगे।’ उनका आरोप है कि प्रशासन उनकी बुनियादी मांगों की अनदेखी कर रहा है।
ग्रामीणों ने जमीन देने से साफ इनकार कर दिया
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले से ही शिक्षा, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है, ऐसे में कचरा प्लांट लगाना उचित नहीं है। फिलहाल, ग्रामीणों का विरोध जारी है और वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उन्होंने जमीन देने से साफ इनकार कर दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.