हिमाचल के बिलासपुर के किरतपुर-नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को गरामोड़ा के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक सवार श्रद्धालु किरतपुर साहिब से गुरुद्वारा मणिकरण साहिब जा रहे थे। गरामोड़ा मोड़ के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक बाघा से कलिंकर लेकर बघेरी की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.