मंजू की साल 2023 में शादी हुई थी और परिवार ने हत्या के आरोप लगाए हैं (फाइल फोटो)
सोनीपत में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष जहां इसे हादसा बता रहा है, वहीं मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के चलते हत्या का आरोप लगाया है। मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और परिजनों ने निष्पक्
26 फरवरी 2023 को हुई थी शादी गन्नौर के गांव टेहा निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन मंजू की शादी 26 फरवरी 2023 को खरखौदा निवासी विकास के साथ हुई थी। मंजू का पति आर्मी के डीआरडीए विभाग में नौकरी करता है। शादी के बाद से ही मंजू ससुराल में रह रही थी।
सोनीपत सिविल हॉस्पिटल में मंजु के पोस्टमॉर्टम के दौरान परिजन
शादी के बाद संतान सुख नहीं मिला विकास के अनुसार, शादी के बाद मंजू को कोई संतान नहीं थी। करीब छह महीने पहले मंजू का सात महीने का गर्भपात हो गया था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। परिजनों का कहना है कि इस दौरान भी ससुराल पक्ष का रवैया उसके प्रति ठीक नहीं था। गीजर गैस से मौत की सूचना दी गई मंजू के भाई विकास ने बताया कि उनके परिवार को मंजू के ससुर का फोन आया था। फोन पर बताया गया कि मंजू बाथरूम में नहाने गई थी और गीजर की गैस से दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि मंजू की मौत सामान्य नहीं है और उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है
मायके वालों ने जताया हत्या का शक परिजनों का आरोप है कि मंजू की मौत सामान्य नहीं है। विकास का कहना है कि उसकी बहन को ससुराल में लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिवार का दावा है कि मंजू की हत्या की गई है और मामले को हादसा बताने की कोशिश की जा रही है। विकास ने बताया कि मौत से दो दिन पहले वह, उसकी बड़ी बहन और मंजू कॉन्फ्रेंस कॉल पर बात कर रहे थे। इस दौरान मंजू रोते हुए कह रही थी कि वह बहुत परेशान है। उसने बताया था कि ससुराल वाले उस पर लगातार दबाव बना रहे हैं।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है
अनपढ़ कहकर किया जाता था अपमान मंजु के भाई विकास का आरोप है कि मंजू को ससुराल में बार-बार ताने दिए जाते थे। उससे कहा जाता था कि अनपढ़ लड़की से शादी कर दी गई। जबकि मंजू उस समय बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी और आगे पढ़ना चाहती थी। परिजनों के अनुसार, मंजू के पति ने उसे फोन पर कहा था कि वह दो दिन बाद छुट्टी पर आएगा और उसके बाद उसे तलाक दे देगा। इस बात को लेकर मंजू गहरे तनाव और डिप्रेशन में थी। विकास ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो मंजू की सास ने कहा कि नहाते समय बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ था। परिजनों का सवाल है कि अगर दरवाजा खुला था तो गीजर की गैस से दम घुटने की बात कैसे सही हो सकती है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले परिजनों का कहना है कि मंजू के शरीर पर किसी भी तरह के चोट या संघर्ष के निशान नहीं थे। इसके बावजूद उन्हें मौत की परिस्थितियां संदिग्ध लग रही हैं। मायके पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि मंजू को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.