गाजियाबाद में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में तेंदुआ की चहलकदमी की सूचना के बाद गोविंदपुरम में जीवन नौ घंटे तक मानों थम गया। कुछ लोग घर से घर से नहीं निकले तो कुछ जिज्ञासा में स्कूल में आसपास पहुंच गए। मेरठ से आई वन विभाग की टीम में शामिल वन रक्षक, पशु चिकित्सक, जीवविज्ञानी और संरक्षण विशेषज्ञ, वन विभाग के वन दरोगा, कैचर और ट्रेंकुलाइजर गन सहित मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। शुरुआत में तो तेंदुआ मिला नहीं, मिलने के बाद उसे बेहोश कर पकड़ा गया।
100 से अधिक पुलिसकर्मी और वन विभाग कर्मी रहे तैनात
सूचना के बाद स्कूल को चारों ओर से कविनगर, मधुबन बापूधाम थाने की पुलिस ने सील कर दिया। पुलिस और वन विभाग के 100 से अधिक जवान तैनात रहे और रास्ते को वन वे कर दिया गया। पेट्रोल पंप से करीब 150 मीटर तक एनडीआरएफ रोड पर पुलिस तैनात कर दी गई। स्कूल के आसपास के मकान पूरे दिन बंद रहे। अभिभावकों ने बच्चों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी और खुद मकान का दरवाजा बंद कर लाठी-डंडे लेकर बाहर खड़े रहे। स्कूल के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और आई-कार्ड देखकर ही अंदर दाखिल किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.