जानें क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के पागलबाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जनवरी 2026 में कुल 4 प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. सबसे पहले ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को अपनी राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का मकर में प्रवेश करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि इसे मकर संक्रांति कहा जाता है. इस दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है. सूर्य का यह गोचर आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और सम्मान में वृद्धि का संकेत देता है.
इसके बाद ग्रहों के सेनापति मंगल भी मकर राशि में गोचर करेंगे. 17 जनवरी को बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक ग्रह बुध भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे. जनवरी के अंत में धन, सुख और वैभव के दाता शुक्र ग्रह भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव 3 राशियों के ऊपर बेहद सकारात्मक पढ़ने वाला है. वह तीन राशियों मेष, मकर और कुंभ हैं.
मेष राशि वालों को करियर में मिलेगी खुशखबरी
वहीं, नया साल जनवरी का महीना मेष राशि जातक वालों के लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है. इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी. साथ ही नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट, बोनस या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. साथ ही व्यापार करने वालों के लिए यह समय नई डील, पार्टनरशिप और मुनाफे वाला रहेगा. इस समय नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे.
जानें मकर राशि का कैसा रहेगा महीना
नया साल जनवरी का महीना मकर राशि वालों के लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है. क्योंकि मकर राशि में ही सभी बड़े ग्रहो का गोचर होने वाला है. आकस्मिक धनलाभ होता हुआ दिखाई देगा. परिवार में सुख-सुविधाओं का लाभ होगा. नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. आप लोगों को काफी प्रभावित करेंगे.जो रोजगार की तलाश में उसकी तलाश पूरी हो सकती है. कोई भी नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं.
कुंभा राशि वालों का बिजनेस में होगा लाभ
नया साल 2026 जनवरी का महीना कुंभ राशि जातक वालों के लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है. धन लाभ के योग हैं.आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी.आपका यश दूर-दूर तक फैलेगा. ज्वेलरी से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को विशेष धन लाभ होगा.आपका बिजनेस दौड़ेगा. जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी. भाग्य का साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है. नौकरी मे प्रमोशन भी हो सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.