यूपी के मथुरा जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे युवकों की कार रजबहे में गिर गई। हादसे में चार युवकों की माैके पर ही माैत हो गई। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक मगोर्रा क्षेत्र के रहने वाले चार हमउम्र युवक कार में सवार होकर गोवर्धन होते हुए डीग क्षेत्र में सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कस्बा महावन के मोहल्ला बलदेव गढ़ निवासी राहुल (23) उनके चचेरे भाई मोहित (21) और अमित (23) एक अन्य दोस्त के साथ बुधवार शाम राजस्थान के डीग जिले के लिए निकले थे। गाड़ी स्वामी एडवोकेट सज्जन सिंह ने बताया कि इस गाड़ी को अमित ही चलाता था।
Trending Videos
2 of 5
मोहित का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामने आई सिस्टम की लापरवाही
रात का समय था और तीव्र व घातक मोड़ के चलते युवकों को पता ही नहीं लगा कि सामने जानलेवा रजबहा है। चार युवकों को भी अहसास ही नहीं हो पाया कि सामने ऐसा मोड़ आ सकता है और जान जा सकती है। कार चला रहा अमित जब तक संभलता तब तक देर हो चुकी थी और पलक झपकते ही कार रजबहे में समा गई। हादसे में एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही सामने आ रही है। मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया में एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। रजबहे में कार डूबने से हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया है। प्रत्यक्षदर्शी कृष्णा कुंतल ने बताया कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां किसी भी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। न तो सड़क पर कोई ब्रेकर है और न ही चेतावनी बोर्ड लगा हुआ है, जो चालकों को आगामी खतरनाक मोड़ के प्रति सचेत कर सके।
3 of 5
अमित का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक भी युवक बाहर नहीं निकल सका
यदि इनमें से कोई एक भी होता तो शायद कार चला रहा युवक सजग हो जाता और कार को नियंत्रित कर लेता। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सीधी रजबहे में गिरी। लोग दौड़े लेकिन देखते ही देखते कार डूब गई। ग्रामीण भी थोड़ी देर बाद ही रजबहे में उतर गए तो देखा कि कार के शीशे तो टूटे हुए थे, लेकिन एक भी युवक कार से बाहर नहीं निकल सका। चारों की कार में डूबकर मौत हो चुकी थी। उन्होंने किसी तरह चारों को बाहर निकाला तब तक पुलिस भी पहुंच गई थी। चारों युवक डीग के गांव बरौली चौथ में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पलक झपकते ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
4 of 5
दुर्घटनाग्रस्त कार।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये होने चाहिए इंतजाम
घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थापना न केवल दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होती है, बल्कि जीवन की रक्षा भी करती है।
5 of 5
राहुल का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कस्बे में शोक की लहर दाैड़ गई
रजबहे में कार गिरने से डूबकर मृत युवकों में से एक कानून की पढ़ाई कर रहा था। युवक के रजबहे में डूबने से मौत के बाद कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। जान पहचान वाले भी मौके पर और बाद में थाने की ओर दौड़ लिए। महावन थाना क्षेत्र के कुछ युवक कार से परिवार में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने के लिए डीग की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार रजबजे में गिर गई। दुर्घटना मोहित, राहुल, अमित की मौत हो गई। ग्रामीण ने बताया कि मृतक मोहित लॉ की पढ़ाई कर रहा था। शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला और उसकी मौत की सूचना आई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मोहित के भाई सज्जन सिंह ने बताया कि तीनों में से किसी का शादी नहीं हुई थी। राहुल की महावन कस्बा में दुकान थी।