बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी दो दिन बाद डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल में महिला के परिजनों के साथ महिला पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए खंडवा रेंज के डीआईजी मनोज कुमार राय ने बताया कि पुनासा चौकी क्षेत्र में डायल 112 के माध्यम से करीब 85 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीओपी मूंदी, नर्मदा नगर थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पीड़िता से बातचीत की। जांच में सामने आया कि महिला गांव से दूर जंगल में अपनी झोपड़ी में रहती थी। होली की शाम करीब दो दिन पहले तीन से चार अज्ञात लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- जाको राखे साइयां..: बाइक सवार गर्भवती पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी, फिर भी अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म
डीआईजी राय ने बताया कि महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और इलाज जारी है। इस मामले में नर्मदा नगर थाने में गैंगरेप का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के निर्देशन में एसआईटी का गठन किया गया है। तीन अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वाले पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। डीआईजी ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण किया है और आसपास के कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.