- Hindi News
- National
- Architect Commonwealth Games | Former Union Minister Suresh Kalmadi Passes Away
- कॉपी लिंक
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 81 साल के थे। कलमाड़ी को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली।
कलमाड़ी के आधिकारिक कार्यालय के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक कलमाड़ी हाउस एरंडवणे में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे वैकुंठ श्मशान पुणे में होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलमाड़ी की कुछ समय पहले की तस्वीर है।
जानिए कौन थे दिवंगत कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी
सुरेश शामराव कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से 2 बार सांसद चुने गए। राजनीति के साथ-साथ वे खेल प्रशासन के लिए भी जाने जाते रहे। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष थे। 2010 में दिल्ली में हुए ग्लोबल इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन भी थे। कलमाड़ी ने रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था।
कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में नाम, 15 साल चला केस
कलमाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण वे विवादों में भी घिरे रहे। CWG कॉन्ट्रैक्ट्स को लेकर 15 साल तक केस चला। हालांकि अप्रैल 2025 में दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें कलमाड़ी और तत्कालीन महासचिव ललित भनोट तथा अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज था।

राजनीति में आने से पहले सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायुसेना में पायलट रह चुके हैं।
खबर अपडेट हो रही है…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.