शोधार्थियों को मिलेगी उपाधि और मैरिट आने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा गोल्ड मैडल।
बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में छठवां दीक्षांत समारोह 4 दिसंबर को आयोजित किया गया है। इसके लिए यूनिवर्सिटी में तैयारी अंतिम दौर पर है। इस बार दीक्षांत समारोह में पहली बार मैरिट में आने वालों के साथ ही टॉप-10 स्टूडेंट्स को भी सम्मानित क
यूनिवर्सिटी के कुलपति एडीएन वाजपेयी ने मीडिया से बातचीत करते हुए आयोजन की जानकारी दी। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रामेन डेका करेंगे और मुख्यमंत्री विष्णदेव साय सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे।
अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में 4 दिसंबर को होगा दीक्षांत समारोह।
2000 लोगों के लिए बन रहा डोम कुलपति प्रो. वाजपेयी ने बताया कि समारोह के प्रथम सत्र में पूर्व राष्ट्रपति और अतिथियों के साथ ही डिप्टी सीएम अरूण साव, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, जिले के सभी विधायकों में धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया के साथ ही महापौर पूजा विधानी मौजूद रहेंगी।
पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मिलेगी उपाधि दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी के स्थापना के बाद पहली बार इतने ज्यादा शोधार्थियों को उपाधि देने जा रही है। छठवें दीक्षांत में यूनिवर्सिटी 48 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी थी। वहीं 36 हजार 950 छात्रों के डिग्री की घोषणा यूनिवर्सिटी करेगी। समारोह के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में करीब 2000 लोगों की कैपेसिटी का डोम तैयार किया जा रहा है। इस दीक्षांत समारोह में 63 छात्रों को 92 गोल्ड मैडल दिए जाएंगे। इसमें 49 छात्राएं और 14 छात्र हैं। इसमें 29 दानदाताओं के मैडल हैं।

कलेक्टर-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा।
कलेक्टर-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा समारोह में पूर्व राष्ट्रपति के साथ ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। मंगलवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कुलपति सहित अफसरों से चर्चा कर समारोह को लेकर चर्चा की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.