किशनगंज के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इजहार असफी के बेटे इम्तियाज असफी उर्फ गुड्डू पर दलित समाज के एक युवक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में युवक ने किशनगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बा
इंटरव्यू में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप
शिकायतकर्ता चंद्र किशोर राम के मुताबिक 13 जून 2025 को इम्तियाज असफी ने अपने निजी आवास पर एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने दलित समाज के लिए अपमानजनक शब्दों का जानबूझकर प्रयोग किया। इंटरव्यू का वीडियो बाद में फेसबुक पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आया।
सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की साजिश- शिकायतकर्ता
चंद्र किशोर राम ने अपने आवेदन में कहा कि कथित टिप्पणी दलित समाज को बदनाम करने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की कोशिश थी। उन्होंने पुलिस से SC/ST एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की।
SC/ST थाना ने दर्ज की FIR, जांच जारी
SC/ST थाना अध्यक्ष दीपू कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।
इम्तियाज असफी ने लगाया आरोपों का खंडन
वहीं, इम्तियाज असफी उर्फ गुड्डू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका इरादा किसी भी समाज या जाति को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा कि वीडियो के प्रसंग को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
यह मामला सोशल मीडिया और साइबर प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहा है। लोग वीडियो की वास्तविकता और आरोपों को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस की जांच रिपोर्ट का अब सभी को इंतजार है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.