हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूर्व उपसरपंच को लाठी-रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, जिसके बाद उसकी लाश को जंगल में छिपा दी। हत्या के इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों ने जमीन के पुराने विवाद का बदला लेने के लिए उसे मौत के घाट उत
घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। 6 दिसंबर को पूर्व उप सरपंच सूर्य प्रकाश बघेल की लाश मिली थी। तब से पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। संदेह में दोनों युवकों को पकड़ा गया, पूछताछ में दोनों ने मर्डर की बात स्वीकार की।
जमीन के पुराने विवाद में की हत्या।
तीन दिन बाद जंगल में मिली थी लाश
एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि ग्राम भैंसाझार के जंगल में 6 दिसंबर को पूर्व उप सरपंच सूर्य प्रकाश बघेल की लाश मिली थी। वो ठेकेदारी का भी काम करता था। सूर्य प्रकाश 4 दिसंबर को सुबह घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने रतनपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
इस घटना के 3 दिन बाद गांव में जंगल के अंदर उसकी बाइक मिली। कुछ दूर पर खून से लथपथ सूर्य प्रकाश का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने डॉग स्क्वाड, एफएसएल की टीम के साथ मौके पर साक्ष्य जुटाए। चोट के निशान और प्रथम द़ृष्टया जांच में हत्या का मामला प्रतीत होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इस दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की। कुछ संदेहियों की धरपकड़ कर पूछताछ में दो सगे भाई रंजीत खांडे (23) और सुधीर खांडे (21) का नाम सामने आया। इनके साथ जमीन संबंधी विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। टेक्नीकल इनपुट में घटना के दौरान उनके साथ में होने की जानकारी मिली।

जंगल में मिली थी लापता पूर्व उपसरपंच की लाश।
तीन महीने से गांव के बाहर रह रहे थे दोनों भाई
संदेही रंजीत खांडे और सुधीर खांडे के वारदात में शामिल होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि भैंसाझार के सूर्य प्रकाश से पूर्व में हुए विवाद के कारण दोनों भाई तीन माह से गांव से बाहर रह रहे थे। ऐसे में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
दोनों ने पूर्व में हुए विवाद के चलते हत्या की बात कबूल की। दोनों से वारदात में प्रयुक्त बाइक समेत लोहे का पाइप व लकड़ी बेंत भी बरामद किया गया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जंगल से पुलिस ने उपसरपंच की बाइक को किया था बरामद।

मर्डर के आरोपी।
बता दें कि ग्राम भैंसाझार निवासी सूर्य प्रकाश बघेल (37) पिछले पंच वर्षीय चुनाव में पंच निर्वाचित हुए थे, जिसके बाद वो उपसरपंच बने थे। घटना वाले दिन वह सूर्यप्रकाश घर से पेशी में जाने के लिए निकले थे। शाम तक वो घर नहीं पहुंचे, तब तलाश शुरू की गई।
…………………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में लापता पूर्व उपसरपंच की मिली लाश: सिर पर लाठी-रॉड से हमले के निशान, पैसों के लेन-देन के विवाद में हत्या की आशंका

लाश मिलने के बाद जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूर्व उपसरपंच की लाश जंगल में संदिग्ध हालत में मिली है। वो दो दिन से लापता था। उसके सिर सहित शरीर पर लाठी-रॉड से हमले के निशान मिले हैं। जंगल में शव के साथ ही बाइक भी संदिग्ध हालत में मिली है। पुलिस भी इसे हत्या मानकर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि पैसे के लेनदेन के विवाद में हत्या की गई है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.