खरगोन। भावसार क्षत्रिय समाज ने मंगलवार को भावसार धर्मशाला में होली मिलन समारोह और संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सुनील भावसार को समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं महिला मंडल की कमान एक बार फिर डिंपल भावसार को सौंपी गई। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नीलेश भावसार, अभिषेक लाला भावसार, डॉ. मोहन भावसार, मनोज भावसार, डॉ. गौरव भावसार समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस दौरान होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.