रायपुर खाने के शौकीनों का शहर है। यहां हर वीकेंड फूड, फैमिली और एंटरटेनमेंट वाला होता है। ऐसे शौकीनों के लिए दैनिक भास्कर और द सिल्वर क्राउन होटल का फूड फेस्टिवल एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है। यह कहना है फूड ब्लॉगर और इन्फ्लुएंसर पीयूष कुमार रॉय का। 27
इसे लेकर पीयूष कहते हैं कि, रायपुर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में इस तरह का आयोजन पहली बार यहां होने जा रहा है, जहां देशभर का स्वाद एक ही जगह पर मिलेगा, वो भी वीकेंड पर। क्योंकि हर किसी का वीकेंड प्लान पूरी तरह फैमिली ओरिएंटेड होता है। इसलिए यह आयोजन फूड, फैमिली और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट कॉम्बो होगा।
यहां एक ही जगह पर अलग संस्कृति, अलग भाषा और अलग कल्चर के लोग एक साथ भारत के पारंपरिक और फेमस फूड को एक्सप्लोर करेंगे, जिसकी वजह से यह फूड फेस्ट बेहद ही खास होने वाला है। हो सकता है कि आने वाले समय में दूसरे शहरों में भी हमें ऐसे फेस्टिवल होते हुए दिखें।
द सिल्वर क्राउन होटल के डायरेक्टर मो. सलीम मेमन का कहना है कि, यह हमारे लिए पहला कदम है। हमारी कोशिश है कि फूड फेस्ट में लोग इंडियन फूड के अलावा अफगानी और मुलतानी जैसे नए-नए स्वाद का आनंद भी लें और दिल से इंजॉय करें। फूड फेस्टिवल ऑफ इंडिया खाने के शौकीन लोगों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां एक ही जगह पर देश के विभिन्न हिस्सों के बेहतरीन स्वाद लोगों तक पहुंचाए जाएंगे।
क्रेविंग बढ़ने वाली है दोस्तों
फूड ब्लॉगर एंड इन्फ्लुएंसर रोहित अग्रवाल का कहना है कि, सर्दी का मौसम हो और आंखों के सामने जब लजीज फूड लाइव काउंटर पर तैयार हो रहा हो तो क्रेविंग तो बढ़ेगी। राजस्थानी, पंजाबी, इंदौरी और दिल्ली समेत लगभग 15 स्टेट के फेमस फूड को एक ही जगह पर लेकर आना इस फूड फेस्टिवल की सबसे बड़ी खासियत है।
लेकिन मैं फूड के साथ-साथ यहां होने वाली फन और गेम एक्टिविटीज को लेकर भी एक्साइटेड हूं। म्यूजिक और डांस के साथ-साथ कुकरी शो यहां सबका ध्यान खींचने वाला है। क्योंकि यह फूड फेस्टिवल सिर्फ खाना खाने के शौकीनों तक ही नहीं बल्कि खाना बनाने वालों को भी एक मंच दे रहा है।
12-13 स्टेट का फेमस फूड मिलेगा चखने को
द सिल्वर क्राउन होटल डायरेक्टर अभिनेष त्रिपाठी का कहना है कि, छत्तीसगढ़ में पहली बार इतने भव्य स्तर पर इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरी फैमिली को ध्यान में रखकर प्लानिंग की गई है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, युवाओं से लेकर फैमिली ग्रुप्स तक सभी के टेस्ट और कम्फर्ट का खास ख्याल रखा गया है।
यहां 12-13 स्टेट का फेमस फूड चखने के लिए मिलने वाला है जो हर किसी को एक नया और यादगार फूड एक्सपीरियंस देगा।
फूड फेस्ट कब, और कहां होगा
फूड फेस्टिवल ऑफ इंडिया 27 और 28 दिसंबर, 2025 को द सिल्वर क्राउन होटल, सिटी मॉल-36 के पास, विधायक कॉलोनी के पीछे, लाभांडी में आयोजित हो रहा है। फेस्ट में फ्री एंट्री रखी गई है। इस आयोजन की अधिक जानकारी, स्टॉल बुकिंग और स्पॉन्सरशिप के लिए मोबाइल नंबर 78289-35741 पर संपर्क किया जा सकता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.