कोरबा| शहर में एफबीएम द्वारा राज्य स्तरीय फूड फेस्ट और बिजनेस एक्सपो का आयोजन 26, 27 और 28 दिसंबर को किया गया है। यह तीन दिवसीय आयोजन प्रतिदिन शाम 5 से रात 10 बजे तक घंटाघर ओपन थिएटर कोरबा में होगा। आयोजन में स्वाद, संस्कृति और व्यापार का अनूठा संगम
आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, व्यवसायियों और फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जिससे व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा मिल सके और आमजन को विभिन्न स्वादों और संस्कृतियों से रूबरू होने का अवसर मिले। इस कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर सुमीत ज्वेलर्स हैं, एसोसिएट स्पांसर एमसीएमआईटी, जोसफ्स इंटरनेशनल फायर एंड सेफ्टी एकेडमी, फूड एंड बेवरेज पार्टनर पिंक डोर, हॉस्पिटल पार्टनर एमजेएम, टेलिकॉम पार्टनगर शारदा टेलिकॉम, ब्यूटी पार्टनर मेकओव्हर सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान व ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हुए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.