गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में गाय को चिकन मोमोज खिलाने वाले युवक के साथ मारपीट करने वाले पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। युवक सोशल मीडिया एप पर मिले टास्क पर मोमोज खा रहा था। टास्क पूरा नहीं करने के चलते उसने बचे मोमोज गाय को खिला दिए थे। जिसके बाद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी।
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए इंग्लिश ऑनर्स का स्टूडेंट है। इसके पिता दुकानदार और मां डॉक्टर हैं। ऋतिक को सोशल मीडिया एप पर मोमोज खाने का टास्क मिला। वेब प्रिज्म एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होकर मोमोज खाने लगा। ऐसे में एक गाय उसकी और आती है। दो प्लेट मोमोज खाने के बाद ऋतिक से और मोमोज नहीं खा गए, जिस पर उसने गाय की ओर प्लेट करके मोमोज खिला दिए।
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान युवक की वीडियो वायरल हो गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की पकड़कर धुनाई कर डाली। साथ ही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने हिंदू संगठन की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। अब ऋतिक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.