New Year Rituals For A Blessed Year: नये साल पर हर कोई चाहता है कि जीवन में अच्छी चीजों का प्रवेश हो और समस्याओं से मुक्ति मिले. इसके लिए मान्यताओं के अनुसार कुछ काम करने चाहिए और कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए. जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से.
लेकिन कुछ कार्य ऐसे होते हैं, जो नववर्ष के पहले दिन बिल्कुल नहीं करने चाहिए, नहीं तो साल भर घर में दरिद्रता आ सकती है. क्या नहीं करना चाहिए, जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से.
किन चीजों का रखें ध्यान?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुदगल जी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि नववर्ष के पहले दिन अगर आप अच्छे कार्य करते हैं, साफ-सफाई रखते हैं और भगवान का स्मरण करते हैं, तो माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है. देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और सालभर आर्थिक व मानसिक परेशानियां दूर रहती हैं.
इसी कारण लोग इस दिन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करते हैं. लेकिन शास्त्रों और लोक मान्यताओं में यह भी बताया गया है कि नव वर्ष के पहले दिन कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए. कहा जाता है कि अगर इस दिन गलत कार्य किए जाएं, तो उसका नकारात्मक असर पूरे साल पर पड़ सकता है. इससे जीवन में बाधाएं, तनाव और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.
साल के पहला दिन नहीं करनी चाहिए ये काम
साल का पहला दिन ना करें वाद-विवाद- सबसे पहले, नव वर्ष के पहले दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा या वाद-विवाद नहीं करना चाहिए. आपसी कलह से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है, जो पूरे वर्ष रिश्तों में तनाव ला सकती है. इस दिन शांति और प्रेम का व्यवहार करना शुभ माना गया है.
फटे पुराने या काले कपड़े ना पहनें – इसके अलावा, फटे या बहुत पुराने कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए. नए या साफ-सुथरे कपड़े पहनना शुभ संकेत माना जाता है, क्योंकि यह नई शुरुआत और सकारात्मकता का प्रतीक होता है. साथ ही, काले रंग के कपड़े पहनने से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि काला रंग कई जगहों पर नकारात्मकता से जोड़ा जाता है.
पैसे का लेन-देन ना करें – नव वर्ष के पहले दिन पैसे का लेन-देन नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन उधार देने या लेने से साल भर आर्थिक तंगी बनी रह सकती है. इसलिए इस दिन धन से जुड़े लेन-देन को टालना बेहतर माना जाता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.