स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस स्थल पर कोई कर्मचारी या चौकीदार तैनात नहीं किया गया है, जिसके कारण यहां अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार रात अचानक आग लगने से वहां रखे कपड़ों में तेजी से लपटें फैल गईं। आसपास के लोगों ने धुआं और आग की लपटें देख पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें- सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह: सीमा सुरक्षा, लैंड पोर्ट समेत इन मुद्दो पर फोकस
बताया जा रहा है कि घटना स्थल के पास ही नगर पालिका सीएमओ का सरकारी बंगला व मध्य प्रदेश फायर ब्रिगेड का कार्यालय भी स्थित है। इसके बावजूद आग तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस के अनुसार, आग किन कारणों से लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना दुर्घटनावश हुई या किसी शरारती तत्व की करतूत है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से मांग की है कि ऐसे सामाजिक स्थलों की सुरक्षा और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.