शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जुंगा रियासत के पुराने शाही महल में आग लगी है. बुधवार दोपहर को लगी आग में जुंगा का यह पुराना पैलेस जल कर राख हो गया है. इस शाही महल में क्योंथल रियासत के राजा निवास करते थे. इस महल को ऐतिहासिक वास्तुकला, लकड़ी की नक्काशी के लिए जाना जाता था. यह 200 साल पुराना महल अब जर्जर हाल में था. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.